गोवा: भाजपा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, राहुल गांधी ने मोदी पर बोला हमला

Edited By shukdev,Updated: 22 Dec, 2018 06:37 PM

goa bjp congress workers clash rahul gandhi talks about modi attack

पणजी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टी के ‘अहिंसक’ कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में...

पणजी: पणजी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टी के ‘अहिंसक’ कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा, ‘लोकतंत्र भाजपा को परेशान करता है।’

गौरतलब है कि राफेल मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा आयोजित एक प्रदर्शन मार्च के दौरान शुक्रवार शाम को गोवा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर यह घटना हुई। कांग्रेस मोदी सरकार द्वारा फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में अपने लोगों को लाभ पहुंचाने और‘अनियमितताओं’ के आरोप लगा रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दायर की थी। कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी जानी चाहिए कि वह उन शासकों की नियति के बारे में पढ़े जिन्होंने अहिंसक कांग्रेस कायकर्ताओं पर इस देश में हमला किया।’

उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र भाजपा को परेशान करता है। गोवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर यह पूर्व नियोजित, जानबूझकर और संगठित हमला इसी भावना की मिसाल है। यह भय व्याप्त करने की कोशिश है।’ उन्होंने लिखा, ‘जो कायर गोवा में हम पर हमला करने आए और दिल्ली में बैठे उनके मुखिया यह जान लें कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए डर अजनबी है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने घटना के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाई ‘गांधीगिरी’ (संयम) की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘मुझे हमारी प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख प्रतिमा कूटिन्हो के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाई गांधीगिरी की भावना पर गर्व है।’ कूटिन्हो को झड़प में चोटें भी आई हैं। गांधी ने कहा,‘ऐसी घटनाओं के वक्त ही पता चलता है कि हम कौन हैं।’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!