Google Maps: अब सिर्फ रास्ता नहीं, बहुत कुछ बताएगा गूगल मैप्स, आ गए तगड़े फीचर्स

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 12:02 PM

google maps will now reveal a lot more powerful new features have arrived

पिछले दो दशकों से लोगों को सही रास्ता दिखाने वाला गूगल मैप्स अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। गूगल ने अपने इस सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा अपडेट रोल आउट किया है जिसके बाद मैप्स केवल नेविगेशन टूल न रहकर आपका एक स्मार्ट पर्सनल असिस्टेंट बन...

नई दिल्ली : पिछले दो दशकों से लोगों को सही रास्ता दिखाने वाला गूगल मैप्स अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। गूगल ने अपने इस सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा अपडेट रोल आउट किया है जिसके बाद मैप्स केवल नेविगेशन टूल न रहकर आपका एक स्मार्ट पर्सनल असिस्टेंट बन जाएगा। नए 'एजेंटिक टूल्स' और 'पर्सनल इंटेलिजेंस' की मदद से यह ऐप आपके दैनिक कामों और ट्रैवल प्लानिंग को चुटकियों में पूरा कर सकेगा।

गूगल अपने कुछ समय पहले लॉन्च हुए 'Ask Maps' फीचर का तेजी से विस्तार कर रहा है। अब आपको फूड डिलीवरी ऐप पर अलग से जाने की जरूरत नहीं होगी। गूगल मैप्स को केवल यह बताना होगा कि आप क्या खाना चाहते हैं। एआई एजेंट खुद बेहतरीन रेस्टोरेंट चुनकर आपकी कार्ट में खाना ऐड कर देगा। (हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से अंतिम पेमेंट का अधिकार यूजर के पास ही रहेगा)।

PunjabKesari

अलग-अलग वेबसाइट्स पर भटकने के बजाय अब गूगल मैप्स आपको आपकी पसंद और बजट के हिसाब से होटल सजेस्ट करेगा। यह सभी उपलब्ध विकल्पों और उनकी कीमतों की तुलना करके सबसे सही डील आपके सामने पेश करेगा। अगर आप बोर हो रहे हैं, तो मैप्स आपको आपके आसपास होने वाले कॉमेडी शो, कॉन्सर्ट और लाइव इवेंट्स की जानकारी देगा और साथ ही टिकट बुक करने का डायरेक्ट लिंक भी मुहैया कराएगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Assault: मुंबई लोकल ट्रेन में महिला से बदसलूकी और बेल्ट से धमकी देने वाला गिरफ्तार

गूगल मैप्स में Personal Intelligence फीचर पेश किया गया है जो यूजर की अनुमति के बाद उनके Gmail और गूगल कैलेंडर से जानकारी जुटाएगा। मान लीजिए आपके जीमेल में किसी कॉन्फ्रेंस का इन्विटेशन आया है या आपने कैलेंडर में छुट्टियों की तारीखें मार्क की हैं। 

PunjabKesari

मैप्स खुद इस जानकारी का संदर्भ लेकर उस लोकेशन के आसपास के सबसे अच्छे होटलों, रेस्टोरेंट और दर्शनीय स्थलों के सुझाव आपकी स्क्रीन पर दिखा देगा। इसके लिए यूजर को ऐप में अलग से कोई सर्च या डिटेल्स दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।

गूगल का मकसद मैप्स को सिर्फ सफर के दौरान इस्तेमाल होने वाले ऐप से निकालकर यूजर की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना है। कंपनी इन नए अपग्रेड्स को सबसे पहले अमेरिका में रोल आउट कर रही है जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी पेश किया जाएगा।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!