Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 Aug, 2026 11:04 AM

महाराष्ट्र में मुंबई में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक कथित घटना के 12 घंटे के भीतर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस घटना में उसने मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर एक महिला यात्री के साथ गाली-गलौज की और बेल्ट से उसे धमकाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह...
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक कथित घटना के 12 घंटे के भीतर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस घटना में उसने मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर एक महिला यात्री के साथ गाली-गलौज की और बेल्ट से उसे धमकाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आरोपी की पहचान रिज़वान अंसारी के तौर पर हुई है। बोरीवली जीआरपी ने घटना का कथित वीडियो सामने आने के बाद खुद इसका संज्ञान लिया और उसे गोवंडी से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अंसारी का पता लगाने और उसे पकड़ने से पहले सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की।
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 296 (अश्लील हरकतें) और 115 (हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार को शाम 5.25 बजे गोरेगांव से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन में हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार आरोपी ने बहस के दौरान महिला के साथ गाली-गलौज की और बाद में अपनी बेल्ट निकालकर उसे मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद बोरीवली जीआरपी ने खुद मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से आरोपी का पता लगाया गया और 12 घंटे के भीतर उसे गोवंडी से गिरफ्तार कर लिया गया।