दक्षिण कश्मीर में ग्रेनेड हमला: सीआरपीएफ के छह जवान घायल

Edited By shukdev,Updated: 28 Jul, 2018 09:16 PM

grenade attack in south kashmir

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार शाम को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर किए गए ग्रेनेड हमले में छह जवान घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी...

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार शाम को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर किए गए ग्रेनेड हमले में छह जवान घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में अवंतीपुरम के जाबहारा में सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाकर एक ग्रेनेड फेंका जिसमें छह जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि हमले के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!