डीडीसी चुनावों में खलल डालने की कोशिश नाकाम, राजोरी की गुज्जर मंडी में मिला हथगोला

Edited By Updated: 03 Dec, 2020 07:04 PM

grenade found in rajouri

जम्मू कश्मीर में हो रहे डीडीसी चुनावों में खलल डालने के लिए आतंकवादी हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

 

राजोरी: जम्मू कश्मीर में हो रहे डीडीसी चुनावों में खलल डालने के लिए आतंकवादी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने उनके प्रयासों को एक बार फिर से विफल करते हुये राजोरी जिले की गुज्जर मंडी से एक हथगोला बरामद किया। एसएसपी चंदन कोहली ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुख्ता जानकारी के बाद ग्रेनेड बरमद किया गया। 
पुलिस अधिकारी के अनुसार एसएचओ राजोरी ने अपनी टीम के साथ गुज्जर मंडी का दौरा किया तो उन्होंने ग्रेनेड को गुज्जर मंडी-ख्योरा रोड पर पाया। पुलिस को वहां हथगोला होने की जानकारी मिली थी। इस संदर्भ में आगे की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!