ये है रूपानी की कैबिनेट...यह बने पहली बार मंत्री, इनकी हुई छुट्टी

Edited By ,Updated: 07 Aug, 2016 05:05 PM

gujarat chief minister vijay rupani

गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता विजय रूपाणी ने आज शपथ ग्रहण किया। यहां महात्मा मंदिर में आयोजित समारोह में राज्यपाल ओ पी कोहली ने रूपाणी के अलावा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल तथा कैबिनेट स्तर के सात अन्य मंत्रियों...

गांधीनगर: गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के नेता विजय रूपाणी ने आज शपथ ग्रहण किया। यहां महात्मा मंदिर में आयोजित समारोह में राज्यपाल ओ पी कोहली ने रूपाणी के अलावा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल तथा कैबिनेट स्तर के सात अन्य मंत्रियों और राज्य स्तर के 16 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें कुल मिला कर राज्यमंत्री के रूप में केवल एक ही महिला मंत्री का समावेश किया गया है।

इन्होंने ने भी ली मंत्रीपद की शपथ

ये बने कैबिनेट मंत्री
भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा, गणपत वसावा, चिमन सापरिया, बाबू बोखिरया, आत्माराम परमार, दिलीप ठाकोर (पिछली सरकार में राज्यमंत्री) और जयेश रादड़िया (पिछली सरकार में राज्यमंत्री)

ये बने राज्यमंत्री
शंकर चौधरी, प्रदीप सिंह जाडेजा, जयंती कवाड़िया, नानु वानाणी, पुरुषोत्तम सोलंकी, जशाभाई बारड, बचुभाई खाबड, जयद्रथ सिंह परमार।

ये पहली बार मंत्री बने
ईश्वर पटेल, वल्लभ काकड़िया, राजेन्द्र त्रिवेदी, केशाजी चौहान, रोहित पटेल, वल्लभ वघासिया, डॉ. निर्मलाबेन वाधवाणी (एकमात्र महिला मंत्री), शब्दशरण तड़वी। सभी को राज्यमंत्री बनाया गया है।

इनकी कैबिनेट से हुई छुट्टी
रूपाणी सरकार में आनंदीबेन सरकार के जिन छह राज्यमंत्रियों के पत्ते कटे हैं, उनमें गृह राज्य मंत्री रजनी पटेल के अलावा आनंदीबेन की करीबी मानी जाने वाली शिक्षा राज्य मंत्री वसुबेन त्रिवेदी के अलावा छत्रसिंह मोरी, गोविंद पटेल, ताराचंद छेड़ा और कांतिभाई गामित के नाम शामिल है।

मंत्र‍ियों के नामों पर फैसला लेने के लिए रविवार को तड़के 3 बजे तक बैठकों का दौरा चला। आनंदीबेन पटेल सरकार में सबसे सीनियर मंत्री रहे रमण लाल वोरा को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। रमण वोरा दलित समुदाय से आते हैं। वोरा को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। रूपानी कैबिनेट में जो 25 मंत्री शामिल किए गए हैं, उनमें से 8 पटेल हैं, इनमें उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं। मंत्र‍िमंडल में 8 पटेल नेताओं के अलावा, 14 जनरल कैटेगरी के विधायक हैं, जबकि 7 ओबीसी, 3 एसटी और 1 अनुसूचित जाति के नेता हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!