गुजरात हिंसाः भाजपा की राहुल से मांग, अल्पेश को तत्काल पार्टी से करें बर्खास्त

Edited By Yaspal,Updated: 10 Oct, 2018 05:32 AM

gujarat violence bjp demands rahul sacked alpesh immediately from party

भाजपा ने कांग्रेस पर गुजरात में प्रवासियों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर को उनके ''जहरीले'' भाष‡णों के लिए पार्टी से निकाल देना चाहिए।...

नई दिल्लीः भाजपा ने कांग्रेस पर गुजरात में प्रवासियों के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर को उनके 'जहरीले' भाष‡णों के लिए पार्टी से निकाल देना चाहिए। 

PunjabKesari

भाजपा प्रव€क्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि गुजरात पुलिस ने कथित तौर पर प्रवासियों पर हमलों के मामले में 300 से अधिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से 30 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी चुनावों से पहले राजनीतिक फायदों के लिए देश को ‘‘जलाने’’ की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों पर हमले गांधी के साथ ठाकोर की साजिश का नतीजा हैं।

PunjabKesari

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बिहार जैसे राज्यों के लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए राहुल गांधी के कहने पर ठाकोर काम कर रहे हैं। जब पूछा गया कि यदि कांग्रेस विधायक ठाकोर हिंसा की घटनाओं के पीछे है तो उन्हें गिरफ्तार €क्यों नहीं किया जा रहा, इस पर पात्रा ने कहा कि कानूनी राय ली जा रही है और ऐसा हो सकता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इसे राजनीतिक प्रतिशोध के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी को वाकई बिहार, गुजरात की चिंता है तो हम उनसे मांग करते हैं कि वह, कांग्रेस पार्टी तत्काल अल्पेश ठाकोर को पार्टी से बर्खास्त करें।’’

PunjabKesari 

पात्रा ने दावा किया कि गुजरात सरकार की त्वरित कार्रवाई से हालात पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के करियर के लिए हिंसक तरीके अपना रही है लेकिन यह कभी नहीं होगा, क्योंकि गांधी की कोई विश्वसनीयता नहीं है। भाजपा प्रव€क्ता ने गुजराती में दिए गए ठाकोर के एक भाषा का हिंदी अनुवाद भी पढ़ा। उनका वीडियो भी चलाया गया जिसमें वह कथित तौर पर गुजरात में अपराध के लिए दूसरे राज्यों से आए लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!