बाढ की चपेट में आधा हिंदुस्तान, 9 राज्यों में 221 लोगों की मौत व कई लोग लापता

Edited By vasudha,Updated: 12 Aug, 2019 12:20 PM

half of india in the grip of flood

: बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। नौ राज्यों में बाढ़ के चलते 221 लोगों की मौत हो चुकी है व कई लोग लापता हैं। अकेले केरल में पिछले चार दिनों में 72 लोगों की मौत हो गई, वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में...

नेशनल डेस्क: बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। नौ राज्यों में बाढ़ के चलते 221 लोगों की मौत हो चुकी है व कई लोग लापता हैं। अकेले केरल में पिछले चार दिनों में 72 लोगों की मौत हो गई, वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 111 लोग अपनी जान गवा चुका है। 

PunjabKesari

केरल और कर्नाटक के अलावा बाढ़ से उत्तराखंड में 26 और गुजरात में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में सभी नदियां उफान पर हैं, सबसे ज्यादा प्रभावित बेलागवी जिले में अगले 5 दिन तक अभी और बारिश होने के आसार हैं। विभिन्न स्थानों पर सेना, नौसेना, तटरक्षक, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वयंसेवक और मछुआरे बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। 

PunjabKesari

आधिकारिक सूचना के अनुसार केरल में 2.51 लाख से अधिक लोगों ने 1,639 राहत शिविरों में शरण ली है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से 1000 किलो से भी ज्यादा की राहत सामग्री पहुंचाई है। वायुसेना के MI 17 हेलीकॉप्टर लगातार मल्लपुरम के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सांगली और कोल्हापुर जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। 

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में उठे दो तूफानों लेकिमा और क्रोसा के कारण देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। उनका कहना है कि पहले पश्चिम प्रशांत महासागर का भारतीय क्षेत्रों पर प्रभाव सीमित था। अब यह हिंद महासागर को डंप यार्ड के तौर पर इस्तेमाल करने लगा है। इसी का असर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश के रूप में दिख रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!