एनकाउंटर में मारा गया हिस्ट्रीशीटर अमित जोस, दर्ज थे 35 मुकदमे

Edited By Updated: 08 Nov, 2024 11:26 PM

history sheeter amit jose killed in encounter

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले के भिलाई शहर में पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर...

दुर्गः छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले की पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में एक कुख्यात बदमाश को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जिले के भिलाई शहर में पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अमित जोस को मार गिराया। 

शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष जून में जोस हत्या की कोशिश के मामले में फरार था तथा गिरफ्तारी से बच रहा था। जोस ने इस दौरान शहर के सेक्टर-सात इलाके में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने जोस के सिर पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट आदि सहित करीब 35 मामले दर्ज थे। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में उसकी मौजूदगी की सूचना के आधार पर पुलिस दल ने आज तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान वह शहर के जयंती स्टेडियम के पीछे एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर दिखा। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने जोस का पीछा किया तब मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहा और जोस स्टेडियम की ओर भाग गया। 

शुक्ला ने बताया कि इसी बीच जोस ने पुलिस दल पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2005 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी गोविंद विश्वकर्मा मारा गया था। वहीं, 2010 में जिले के जामुल क्षेत्र में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए थे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!