Edited By Anu Malhotra,Updated: 26 Mar, 2024 08:33 AM
देशभर में बिते सोमवार को होली का जश्न मनाया गया। जहां लोग गली-मोहल्लों में रंगों से होली खेल रहे थे वहीं एक 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। झारखंड के चाईबासा में एक परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां एक बच्चे पर होली सेलिब्रेशन के...
नेशनल डेस्क: देशभर में बिते सोमवार को होली का जश्न मनाया गया। जहां लोग गली-मोहल्लों में रंगों से होली खेल रहे थे वहीं एक 6 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। झारखंड के चाईबासा में एक परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां एक बच्चे पर होली सेलिब्रेशन के दौरान DJ का बॉक्स गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के इंदकाटा मुरांगटांड गांव में सोमवार को होली का जश्न मनाया जा रहा था। लोग DJ बजाकर नाच रहे थे इस दौरान ही अचानक डीजे बॉक्स गिर गया जिसके नीचे एक बच्चा आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर 3 बजे घटित हुई। बॉक्स गिरने से बच्चा उसके नीचे दब गया और बॉक्स का वजन काफी ज्यादा होने के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विष्णु लोहार बताया जा रहा है, जिसके पिता का नाम सुरेश लोहार है। उन्होंने कहा जा रहा है कि विष्णु लोहार के सिर में अंदरूनी चोट लगी थी जिसके कारण सिर से खून बहने का क्रम बंद ही नहीं हो रहा था। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।