आज देशभर में मनाया जाएगा होली का त्यौहार( पढ़ें 21 मार्च की खास खबरें)

Edited By Pardeep,Updated: 21 Mar, 2019 05:37 AM

holi festival will be celebrated across the country today

जोश और उल्लास लिए रंगों का त्योहार होली इस बार गुरुवार को मनाई जा रही है। इससे पहले मंगलवार की शाम को होलिका दहन हुआ और इसके बाद आज यानिकी गुरुवार को होली खेली जाएगी। इस मौके पर बच्चे हों या बूढ़े सभी होली की मस्ती में शामिल होने से नहीं चूकते। इस...

नई दिल्ली/ जालंधर(वेब डेस्क): जोश और उल्लास लिए रंगों का त्योहार होली इस बार गुरुवार को मनाई जा रही है। इससे पहले मंगलवार की शाम को होलिका दहन हुआ और इसके बाद आज यानी गुरुवार को होली खेली जाएगी। इस मौके पर बच्चे हों या बूढ़े सभी होली की मस्ती में शामिल होने से नहीं चूकते। इस दिन सभी मिलकर एक-दूसरे के घर जाते हैं और गुझियां खिलाकर रंग खेलते हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
PunjabKesari
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले दिन में सावंत ने गोवा विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण में भाजपा नीत सरकार का बहुमत साबित कर दिया। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सावंत मुख्यमंत्री बनाए गए। इससे पहले सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। 

दिल्ली: मेट्रो सेवा दोपहर बाद 2.30 बजे से शुरू होगी 
PunjabKesari
आज होली के कारण मेट्रो सर्विस 2.30 बजे से बाद शुरू होगी। सभी लाइनों पर 2.30 बजे तक सेवा बंद रहेगी और उसके बाद सामान्य तरीके से संचालन किया जाएगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी रूट पर 2.30 बजे से पहले मेट्रो नहीं चलाई जाएगी। रंगों के त्योहार पर मेट्रो में स्वच्छता और इसके अतिरिक्त, मेट्रो फीडर सर्विस दोपहर 2 बजे के बाद यह भी आम दिनों की तरह सामान्य रूप से संचालित होगी। 

आज लॉन्च होगा देश का पहला 'स्मार्टपोल' 
PunjabKesari
बीएसएल और नोकिया के सहयोग से बना देश का पहला स्मार्टपोल बनकर तैयार हो गया है। जानकारी के अनुसार इस स्मार्ट पोल का परिचालन होली के पर्व पर शुरू हो सकता है। आपको बता दें कि यह स्मार्टपोल नोकिया के इनिशिएटिव इंटेलिजेंट इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसफॉर्मेशन कार्यक्रम का हिस्सा है। इस स्मार्टपोल की मदद से वायु प्रदूषण के स्तर को समय रहते भांप कर सम्बंधित विभाग को सूचित कर देंगे। 

बालीवुड- 
फिल्म 'केसरी' 21 मार्च को होगी रिलीज 
PunjabKesari
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'केसरी' आज रिलीज होगी। ये ऐसे युद्ध की कहानी है जिसके शौर्य की गाथा पूरी दुनिया गाती है। इस युद्ध को दुनिया की 5 सबसे महान लड़ाइयों में गिना जाता है। यह युद्ध ब्रिटिश इंडिया के समय में हुआ था। केवल 21 सिखों ने अपनी जान दांव पर लगाकर 10 हजार अफगानियों को धूल चटा दी थी। 

खेल- 
PunjabKesari
बॉस्केटबाल : एन.बी.ए. बॉस्केटबाल लीग-2018/19 
टैनिस : ए.टी.पी. 1000 मियामी ओपन-2019 
फुटबाल : यू.ई.एफ.ए. यूरो कप-2020 क्वालीफाइंग टूर्नामेंट

         
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!