नासिक में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और टेंपो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 13 Jan, 2025 05:43 AM

horrible road accident in nashik

महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका सर्किल में रविवार को एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के निकट हुई।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के नासिक जिले के द्वारका सर्किल में रविवार को एक टेंपो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के निकट हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘टेंपो में 16 यात्री सवार थे, जो यहां सिडको क्षेत्र जा रहे थे। वे निफाड में एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।''

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में निवासियों और राहगीरों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!