Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 Sep, 2026 11:52 AM

जेल में बंद जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से ज़ब्त किए गए मोबाइल फ़ोन और अन्य डिवाइस में दर्जनों पोर्न वीडियो मिले हैं। क्राइम ब्रांच की छापेमारी में ज़ब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच में पूर्व सांसद के फोन से...
बेंगलुरू: जेल में बंद जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से ज़ब्त किए गए मोबाइल फ़ोन और अन्य डिवाइस में दर्जनों पोर्न वीडियो मिले हैं। क्राइम ब्रांच की छापेमारी में ज़ब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच में पूर्व सांसद के फोन से दर्जनों अश्लील (पोर्न) वीडियो और पेन ड्राइव से कई लोकप्रिय वेब सीरीज बरामद हुई हैं
बता दें कि पिछले महीने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की छापेमारी में रेप के दोषी रेवन्ना को अपनी जेल की कोठरी के अंदर मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। रेवन्ना, जो पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं, रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सज़ा काट रहे हैं। वह बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद हैं।
11 अगस्त को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की अचानक छापेमारी के दौरान रेवन्ना मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे। अधिकारियों ने उस हाई-सिक्योरिटी बैरक से एक चार्जर, एक पेन ड्राइव और एक नोटबुक भी ज़ब्त की, जहां प्रज्वल को रखा गया था। ज़ब्त किए गए फ़ोन और पेन ड्राइव को फ़ोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट से पता चला है कि फ़ोन में दर्जनों पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज़ थीं।
रेवन्ना को पिछले साल रेप और एक 48 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न के वीडियो फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। महिला, जो हासन ज़िले के होलेनरासीपुरा में रेवन्ना परिवार के फ़ार्महाउस पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी, उसने आरोप लगाया था कि 2021 से प्रज्वल रेवन्ना ने कई बार उसका रेप किया। उसने इस हरकत का वीडियो रिकॉर्ड किया था और धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह वीडियो जारी कर देगा। वहीं, रेवन्ना की सेल से फ़ोन मिलने के बाद, अधिकारियों ने जेल के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए।