Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Sep, 2026 11:56 AM

कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में आज तड़के और पिछले कुछ दिनों के दौरान हुए भीषण सड़क हादसों में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कर्नाटक : कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में आज तड़के और पिछले कुछ दिनों के दौरान हुए भीषण सड़क हादसों में कम से कम 8 लोगों की जान चली गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आइए इन सभी दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं मंगलवार तड़के धारवाड़ तालुक के वेंकटपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 4 पर एक कार के पलटने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान के.यू. विनायक (25), मंजूनाथ (29) और बसवराज (34) के रूप में हुई है। ये सभी दावणगेरे जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे कैटरिंग के काम के लिए धारवाड़ आए थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग अपना काम खत्म करने और शहर के बाहरी इलाके में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद धारवाड़ की ओर जा रहे थे। यह हादसा तड़के करीब 2.30 बजे हुआ जब अचानक कार के सामने एक लॉरी आ गई। लॉरी से बचने की कोशिश में ड्राइवर बसवनगौड़ा ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया जिससे गाड़ी तेज रफ्तार में सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए धारवाड़ जिला अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसूनी आफत, 6 जिलों में ऑरेंज और 15 में येलो अलर्ट जारी
संबंधित गराग पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जांच शुरू की। गौरतलब है कि 28 अगस्त को तुमकुरु जिले के चिक्कनायकनहल्ली तालुक में गोडेकेरे गेट के पास दो कारों की टक्कर में तीन साल की बच्ची समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मृतकों की पहचान चिक्कनायकनहल्ली के अनिल (32) और विवेक (31) तथा तुरुवेकेरे के दाऊद पाशा और उनकी तीन साल की बेटी अनाम के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब तुरुवेकेरे से आ रही एक किआ कार चिक्कनायकनहल्ली की ओर से आ रही एक फॉक्सवैगन कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
यह भी पढ़ें: नकली नोट छापने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार और 5 लाख के जाली नोट बरामद
सोमवार को उत्तरी बेंगलुरु में सड़क दुर्घटनाओं की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में 68 वर्षीय आर.ए. कवल बैरासंद्र के रहने वाले बाबू की मौत तब हो गई जब सुबह करीब 9.30 बजे गोरागुंटेपाल्या के पास एक कचरा उठाने वाले ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
बाबू CMT की ओर जा रहे थे तभी तेज तफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। वे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में गोरागुंटेपाल्या के रहने वाले 38 वर्षीय वेंडर महेश की मौत तब हो गई जब उनकी मोटरसाइकिल सुबह करीब 3.30 बजे पीन्या फ्लाईओवर पर खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। महेश दासनपुरा बाज़ार जा रहे थे जहां वे नींबू बेचते थे।