झारखंड में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने ऑटो को रौंदा, 7 लोगों की मौत की खबर

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 06:56 PM

horrific road accident in jharkhand container crushes auto 7 people reported d

प्रदेश के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग स्थित डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कंटेनर ऑटो पर पलट गया। हादसे में 7 लोगों की मौत खबर है।

झारखंड: प्रदेश के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग स्थित डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कंटेनर ऑटो पर पलट गया। हादसे में 7 लोगों की मौत खबर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोहरदगा की ओर से आ रहा एक भारी कंटेनर घाटी के तीखे ढलान पर अनियंत्रित हो गया। बेकाबू कंटेनर ने पहले चंदवा से लोहरदगा की ओर जा रही एक बाइक और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ऑटो में सवार लोगों में से चार की मौत होने की सूचना है। एक के बाद एक दो वाहनों को चपेट में लेने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!