Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Oct, 2026 09:50 PM

ओडिशा के बालासोर जिले में बुधवार को सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रम्यरंजन गिरि (19) और उनके छोटे भाई सौम्यरंजन गिरि (17) के रूप में हुई...
नेशनल डेस्क : ओडिशा के बालासोर जिले में बुधवार को सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रम्यरंजन गिरि (19) और उनके छोटे भाई सौम्यरंजन गिरि (17) के रूप में हुई है। दोनों भाई तालदानंदा गांव के रहने वाले थे और दशहरा के अवसर पर बलियापाल थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर आए हुए थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "दोनों अपने रिश्तेदार के घर के पास स्थित मानपुर घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और नदी के तेज बहाव में बह गए।" उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान नदी से दोनों के शव बरामद कर लिए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।