दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला ओल्ड RTR फ्लाईओवर बंद, दो जगहों पर मिलीं दरारें

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 09:50 PM

old rtr flyover leading to delhi airport closed

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा से वसंत विहार जाने वाले पुराने राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाई ओवर को 25 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा दो स्थानों पर दरारें पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।...

नई दिल्लीः इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डा से वसंत विहार जाने वाले पुराने राव तुला राम (आरटीआर) फ्लाई ओवर को 25 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा दो स्थानों पर दरारें पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, वसंत विहार की ओर जाने वाले वाहनों को इससे सटे सर्विस रोड पर मोड़े जाने से यातायात बाधित हो रहा है और फ्लाई ओवर के पीछे वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि दरारें नजर आने के बाद हादसों को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को एहतियात के तौर पर इसकी मरम्मत के लिए सूचित किया गया है। यह मरम्मत कार्य 26 अक्टूबर की सुबह तक पूरा होने की संभावना है।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरे फ्लाई ओवर को बंद करना पड़ा, क्योंकि फ्लाई ओवर का एक हिस्सा खुला रखना संभव नहीं था। यातायात पुलिस ने 'गूगल मैप' को भी अपडेट कर दिया है, ताकि वाहन चालकों को मार्ग परिवर्तन और फ्लाई ओवर के बंद होने की सही जानकारी मिल सके। इसके अलावा, यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और सोशल मीडिया पर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग दिल्ली यातायात पुलिस के समन्वय से प्रभावित दोनों हिस्सों की मरम्मत कर रहा है। इसके अलावा, यातायात पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को राजघाट के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित एक कार्यक्रम के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। प्रभावित होने वाले संभावित रास्तों में आईटीओ चौक से दिल्ली गेट के बीच बहादुर शाह जफर मार्ग, शांति वन चौक से आईपी फ्लाई ओवर का हिस्सा, शांति वन चौक से निषाद राज मार्ग का हिस्सा, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाई ओवर के बीच की सड़क और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाइपास के बीच का हिस्सा शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांति वन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर पर यातायात का मार्ग बदला जा सकता है। यात्रियों को मरम्मत कार्य के दौरान आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और उससे सटी सड़कों की ओर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!