पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से आठ लोगों की मौत, 12 घायल

Edited By Updated: 09 Jun, 2023 12:26 AM

horrific road accident in pakistan

पाकिस्तान के उत्तर- पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में गुरुवार को एक यात्री वाहन के खाई में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए।

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के उत्तर- पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में गुरुवार को एक यात्री वाहन के खाई में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए। बचाव दल के अनुसार ऊपरी दीर से प्रांत के चित्राल जिले की ओर जा रहा एक यात्री वाहन अज्ञात कारणों से खाई में गिर गया।

स्थानीय लोगों और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि गंभीर चोटों के कारण कई घायलों की हालत गंभीर है। बचाव दल ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में चालक सहित 20 लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!