सूरत के कपड़ा बाजार में देर रात लगी भीषण आग: 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 12:17 PM

fire breaks out in surat textile market several shops damaged

गुजरात के कपड़ा उद्योग के गढ़ सूरत में देर रात एक बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 12 से अधिक दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। इस बड़े हादसे में आग पर काबू पाने के दौरान एक...

गुजरात : गुजरात के कपड़ा उद्योग के गढ़ सूरत में देर रात एक बहुमंजिला कपड़ा बाजार में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 12 से अधिक दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। इस बड़े हादसे में आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि आग आधी रात के आसपास श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में लगी और छठी मंजिल पर स्थित दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां और करीब 150 दमकलकर्मियों व अधिकारियों को तैनात किया गया। 

उन्होंने बताया कि सात से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि आग ने छठी मंजिल पर स्थित दुकानों के बाहर रखा सिंथेटिक सामान नष्ट कर दिया और आग जल्द ही कई अन्य दुकानों तक फैल गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!