बल्ले-बल्ले! WhatsApp पर आ गया ये कमाल का फीचर, बस करना होगा ये काम

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 01:28 PM

how to chat on whatsapp without saving someone number here is the easy way

व्हाट्सऐप पर अब बिना नंबर सेव किए भी किसी से चैट की जा सकती है। इसके लिए किसी का पूरा नंबर ब्लू लिंक के रूप में शेयर करना होता है। इस लिंक पर टैप करने के बाद मैसेज, कॉल और पे जैसे विकल्प दिखाई देते हैं। मैसेज पर क्लिक करते ही चैट इंटरफेस खुल जाता...

नेशनल डेस्क : पिछले कुछ सालों में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है। लगभग हर स्मार्टफोन यूजर अब व्हाट्सऐप पर एक्टिव है। कई बार काम या अन्य कारणों से हमें व्हाट्सऐप पर चैट करने के लिए अनजान लोगों के नंबर सेव करने पड़ते हैं। लेकिन काम खत्म होने के बाद इन नंबरों की जरूरत नहीं रहती। अगर आप लगातार नंबर सेव करते जाएं तो फोन में अनजान लोगों के नंबर भर जाते हैं और उनका स्टेटस, प्रोफाइल फोटो आदि भी दिखते रहते हैं।

बिना नंबर सेव किए कैसे करें चैटिंग

कई लोग नहीं जानते कि आप व्हाट्सऐप पर किसी का नंबर सेव किए बिना भी उनसे चैट कर सकते हैं। इसके लिए कोई थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। बस आपको उस व्यक्ति का पूरा नंबर चाहिए। आप किसी दोस्त से या खुद उस व्यक्ति से नंबर मांग सकते हैं। जब आप पूरा नंबर व्हाट्सऐप पर शेयर करेंगे, तो यह ब्लू कलर में लिंक की तरह दिखने लगेगा।

ब्लू लिंक पर टैप करने के बाद विकल्प

जैसे ही आप ब्लू कलर में दिख रहे नंबर पर टैप करेंगे, आपके सामने उस नंबर से जुड़े कई विकल्प दिखाई देंगे। इनमें मैसेज, कॉल और पे जैसे विकल्प शामिल होंगे। अगर आप चैटिंग करना चाहते हैं, तो मैसेज पर टैप करें। इसके बाद चैट इंटरफेस खुल जाएगा और आप सामान्य तरीके से बातचीत कर सकते हैं। इस तरह बिना नंबर सेव किए भी चैटिंग संभव है।

भविष्य में मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं

व्हाट्सऐप एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसमें यूजर नंबर शेयर किए बिना ही एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। इसे यूजरनेम फीचर कहा जा रहा है। इसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह हर यूजर को एक यूजरनेम मिलेगा। लोग मोबाइल नंबर की जगह इस यूजरनेम से किसी को सर्च करके चैट कर पाएंगे। यह फीचर इसी साल लॉन्च होने की संभावना है और व्हाट्सऐप पर कनेक्ट होने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!