Edited By Pardeep,Updated: 19 May, 2026 08:54 PM

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। विभाग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि पुराने mAadhaar ऐप को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा और इसकी जगह अब यूजर्स को एक नए और बेहतर 'Aadhaar' ऐप का...
बिजनेस डेस्कः यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। विभाग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि पुराने mAadhaar ऐप को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा और इसकी जगह अब यूजर्स को एक नए और बेहतर 'Aadhaar' ऐप का इस्तेमाल करना होगा। UIDAI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि यह नया प्लेटफॉर्म यूजर्स को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
नई खूबियां: 'सेलेक्टिव शेयर' और बायोमेट्रिक सुरक्षा
इस नए ऐप को "स्मार्ट, तेज और अधिक सुरक्षित" बताया जा रहा है, जिसमें प्राइवेसी और बायोमेट्रिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।
- प्राइवेसी कंट्रोल: इसमें “Selective Share” नाम का एक एडवांस फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से नागरिक यह खुद तय कर सकेंगे कि वेरिफिकेशन के दौरान उन्हें कौन-कौन सी जानकारी साझा करनी है।
- सुरक्षित QR कोड: यूजर्स अब अपना पूरा आधार नंबर बताए बिना QR कोड के जरिए अपनी पहचान सत्यापित कर पाएंगे।
- बायोमेट्रिक लॉक: ऐप के भीतर ही फिंगरप्रिंट, फेस और आइरिस ऑथेंटिकेशन को लॉक करने की सुविधा दी गई है, ताकि कोई आपके आधार का गलत इस्तेमाल न कर सके।
- फैमिली प्रोफाइल: एक ही ऐप में परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों की प्रोफाइल जोड़ी जा सकती है।
- भाषा सहयोग: यह नया ऐप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे देश के हर कोने के लोगों के लिए इसका इस्तेमाल आसान हो जाएगा।
पुराने ऐप का डेटा नहीं होगा ट्रांसफर!
UIDAI ने एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण में बताया है कि अभी यह साफ नहीं है कि पुराने mAadhaar ऐप का डेटा अपने आप नए ऐप में ट्रांसफर होगा या नहीं। इसलिए, पुराने यूजर्स को नए ऐप पर अपनी प्रोफाइल मैन्युअली (दोबारा) सेटअप करनी पड़ सकती है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि यूजर अपने लिंक किए गए मोबाइल नंबर या डिवाइस का एक्सेस खो देते हैं, तो आधार सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो सकती हैं।
कैसे करें नया ऐप सेटअप?
- गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से नया 'Aadhaar' ऐप डाउनलोड करें।
- अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।
- सही रोशनी में अपना फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) करें।
- अंत में, ऐप की सुरक्षा के लिए 6 अंकों का पासवर्ड सेट करें।