हुमायूं कबीर ने नवादा और रेजीनगर सीट पर जीत की दर्ज, TMC से अलग होकर बनाई थी नई पार्टी

Edited By Updated: 04 May, 2026 08:51 PM

humayun kabir won the nawada and rajnagar seats having formed a new party after

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नवादा और रेजीनगर दोनों सीटों पर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कबीर को दिसंबर में बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद...

नेशनल डेस्क: आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नवादा और रेजीनगर दोनों सीटों पर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। कबीर को दिसंबर में बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने के प्रस्ताव के कारण तृणमूल से निलंबित कर दिया गया था। कबीर ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राणा मंडल को 27,943 वोटों से हराकर नवादा सीट पर जीत दर्ज की।

कबीर को 86,463 वोट मिले और मंडल को 58,520 वोट प्राप्त हुए। तृणमूल की सईना मुमताज खान 51,867 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं रेजीनगर में, हुमांयू ने भाजपा के बापन घोष को 58,876 वोटों से हराया। कबीर को 1,23,536 वोट मिले और घोष को 64,660 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर भी तृणमूल के अताउर रहमान 41,718 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कबीर ने बताया, "मुर्शिदाबाद के लोगों का मैं शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरे साथ हुए अन्याय और ममता बनर्जी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के साथ किए जा रहे भेदभाव का जवाब दिया। यह जीत और भी ज्यादा हौसला बढ़ाने वाली है क्योंकि अभी सिर्फ चार महीने पहले ही हमारी पार्टी की स्थापना हुई थी।

कबीर ने वर्ष 2021 के चुनावों में भरतपुर से तृणमूल के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्हें अब इन दो सीटों में से एक सीट छोड़नी पड़ेगी, जिसके चलते वहां उपचुनाव होगा। चुनावों से ठीक पहले उनकी नई बनी पार्टी को एक झटका लगा, जब असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने उनकी पार्टी का साथ छोड़ दिया। इसकी वजह एक वायरल वीडियो था, जिसमें कथित तौर पर कबीर को भाजपा नेताओं के साथ अपनी नज़दीकियों के बारे में बात करते हुए देखा गया था। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!