Edited By Ramkesh,Updated: 08 Jul, 2026 01:38 PM

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) ने दिल्ली सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की...
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) ने दिल्ली सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और कार्यशैली पर भी तीखा हमला बोला तथा दावा किया कि रेखा गुप्ता ने राजधानी में पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार ने 2,386 नई ई-बसें सार्वजनिक परिवहन में शामिल की
हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में 300 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने का स्वागत किया। मल्होत्रा ने दावा किया कि रेखा गुप्ता सरकार ने 16 महीने के कार्यकाल के दौरान 2,386 नई ई-बसें शामिल कर सार्वजनिक परिवहन को मजबूत किया है, जबकि आप सरकार ने अपने 10 साल के शासनकाल में एक भी नई बस नहीं खरीदी।
दिल्ली के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-बसों का बेड़ा
दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मल्होत्रा ने कहा कि वर्तमान में डीटीसी के पास 1,759 सीएनजी बसें और 4,538 इलेक्ट्रिक बसें हैं। राजधानी का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा 6,297 बसों से लैस है। उन्होंने दावा किया कि चीन के शेनझेन और बीजिंग के बाद दिल्ली के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ई-बसों का बेड़ा है। उनके अनुसार दिल्ली सरकार स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
पंजाब में नशे पर नहीं बात करते केजरीवाल
मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही केजरीवाल विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर लगातार बयान दे रहे हैं। वे नीट परीक्षा से लेकर ईंधन गुणवत्ता तक हर विषय पर बोल रहे हैं, लेकिन पंजाब में नशे, कानून-व्यवस्था और अन्य स्थानीय मुद्दों पर चुप्पी साधे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री से जुड़े विवादों पर भी पार्टी का नेतृत्व कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।