BJP का घमासानः यशवंत के समर्थन में 'शत्रु', बोले- सच कहना बगावत है तो हम बागी हैं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Oct, 2017 12:27 AM

in support of yashwant   shatrughan said if truth is rebellious  then we rebel

शत्रुघन सिन्हा ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने पार्टी के ख़िलाफ कोई बगावत नहीं की बल्कि पार्टी को सच से अवगत कराया है

नई दिल्लीः बीजेपी में अभी यशवंत सिन्हा प्रकरण ठंडा होता नहीं दिख रहा है। अब पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा के समर्थन में बीजेपी नेता शत्रुघन सिन्हा खुलकर आ गए हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यूह में उन्होंने ने कहा कि यशवंत सिन्हा एक गंभीर व्यक्तित्व वाले राजनेता हैं, वो देश के पूर्व वित्तमंत्री और विदेश मंत्री रहे हैं। उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर जो कहा है वो बिल्कुल ठीक है। 

शत्रुघ्न ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने पार्टी के ख़िलाफ कोई बगावत नहीं की बल्कि पार्टी को सच से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि अगर सच कहना बगावत हैं तो हम बागी हैं। पार्टी फोर्म पर कोई उनकी बात सुन ही नहीं रहा था। एक साल पहले भी कश्मीर मामले पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री राजनाथ से समय मांगा था, आज तक समय नहीं मिला, इसलिए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मैं अपनी बात कही है। यशवंत सिन्हा ने कुछ गलत नहीं किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं उनकी कही बातों से सहमत हूं। यशवंत सिन्हा ने जो कहा है वो बात अरुण शौरी, सुब्रमण्यम स्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन भी कह चुके हैं। सिन्हा ने कहा, नोटबंदी के बारे में पहले भी कह चुका हूं कि ये गलत समय पर लिया गया फैसला है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, जयंत सिन्हा ने जिस तरह से सरकार का पक्ष रखा वो उनकी मजबूरी थी।

सिन्हा ने कहा कि जो लोग यशवंत सिन्हा पर सवाल उठा रहे हैं, वो डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट के लोग हैं। जो सवाल यशवंत सिन्हा ने उठाये हैं उन्हें अरुण जेतली ने पर्सनल ले लिया। उन्होंने कहा कि उनके बारे में ये कहना ठीक नहीं है कि वो अस्सी साल की उम्र में जॉब चाहते हैं। यशवंत सिन्हा के सवालों का जवाब अमित शाह ने गोल जलेबी बना दिया। मैं अरुण जेटली के जवाबों से संतुष्ट नहीं हूं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा , लोग कहते हैं कि मैं इसलिए बोलता हूं कि मुझे मंत्री नहीं बनाया। वो भी जब तब मैं रिकॉर्ड मतों से जीता हूं और बीजेपी का पहला स्टार प्रचारक रहा हूं। मंत्री नहीं बनाए जाने से मुझे कोई दुख नहीं होता लेकिन समर्थकों और प्रंशासकों को दुख होता है लेकिन मैं इतना जरूर जानना चाहता हूं कि मुझमें क्या कमी थी। सिन्हा ने कहा कि पहले भी अटलजी की सरकार में मैं मंत्री रहा हू। वरिष्ठ सांसद हूं फिर भी मंत्री नहीं बनाया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस सरकार में वो लोग मंत्री बने हुए हैं जो पार्षद का चुनाव नहीं जीत सकते। मैं तो मोदी लहर में रिकॉर्ड मतों से जीता हूं. मेरे संसदीय क्षेत्र में किसी ने प्रचार नहीं किया था, लेकिन अरुण जेटली मोदी लहर में भी अमृतसर से बड़े अंतर से चुनाव हार गए। पार्टी में जो कभी चुनाव नहीं लड़े वो चुनावी रणनीति बनाते हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!