मिस्र में मील पत्थर छुएगी भारतीय पत्रिका !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 05:48 PM

india  s arabic magazine in egypt reaches 500th edition

मिस्र में भारतीय दूतावास द्वारा पिछले छह दशक से प्रकाशित की जा रही अरबी पत्रिका सावतुल-हिंद अगले हफ्ते अपने 500वें संस्करण के प्रकाशन के साथ ही मील का पत्थर छू लेगी...

काहिराः मिस्र में भारतीय दूतावास द्वारा पिछले छह दशक से प्रकाशित की जा रही अरबी पत्रिका सावतुल-हिंद अगले हफ्ते अपने 500वें संस्करण के प्रकाशन के साथ ही मील का पत्थर छू लेगी। यह दोनों देशों के मजबूत संबंध और जीवंत सांस्कृतिक आदान-प्रदान को दिखाता है। भारतीय दूतावास सोमवार को काहिरा में इजिप्शियन सेंटर फॉर इंटरनैशनल कल्चरल को-ऑपरेशन में सावतुल-हिंद पत्रिका के 500वें स्मारक अंक पेश करने के मौके पर विशेष आयोजन करेगी।

सावतुल-हिंद का पहला अंक 1952 में प्रकाशित हुआ था। यह मिस्र और एक तरह से अरब के देशों के लिए भारत का एक फलक बनी हुई है। इसमें दोनों देशों के राजनीतिक सहयोग, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों से जुड़ी तमाम जानकारियां होती है। मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने पत्रिका के 500वें स्मारक अंक में लिखे संपादकीय में कहा कि जब एक पत्रिका करीब छह दशक का सफर तय कर 500वें संस्करण तक पहुंचती है तो वह ऐतिहासिक दस्तावेज बन जाती है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!