आतंकवाद के खिलाफ साथ लड़ेंगे भारत और इटली: PM मोदी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 06:11 PM

india and italy will fight against terrorism pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इतालवी समकक्ष पाओलो जेंटिलोनी ने आज द्विपक्षीय राजनीतिक और आॢथक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर गहन चर्चा की। दोनों देशों के बीच रेलवे सुरक्षा और आपसी व्यापार निवेश समेत भारत और इटली ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इतालवी समकक्ष पाओलो जेंटिलोनी ने आज आतंकवाद और साइबर अपराधों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की जिसके बाद भारत और इटली ने ऊर्जा और व्यापार में सहयोग बढ़ाने समेत कुछ मुद्दों पर छह समझौते किये। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय राजनीतिक और आॢथक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर भी गहन चर्चा की। इसके अलावा रणनीतिक अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय विषय भी विचार-विमर्श का हिस्सा बने। 

6 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
जेंटिलोनी के साथ संयुक्त मीडिया वार्ता में मोदी ने कहा कि उन्होंने आतंकवाद और साइबर अपराधों की चुनौतियों समेत व्यापक मुद्दों पर चर्चा की और इनसे निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि भारत-इटली व्यापार संबंधों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। मोदी-जेंटिलोनी की मुलाकात के बाद दोनों पक्षों ने रेलवे सेक्टर की सुरक्षा, ऊर्जा और आपसी निवेश बढ़ाने समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग गहन करने के लिए 6 समझौतों पर दस्तखत किये। इटली यूरोपी संघ में भारत का 5वां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 

इटली के पीएम ने कहा-दोनों देशों के संबंध महत्वपूर्ण 
वहीं, इटली के प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत की संस्कृति बहुत रिच है। अर्थव्यवस्था के मामले में भारत में बहुत सारी संभावनाएं हैं। हम भारत के साथ मिलकर आर्थिक संकटों से निपट सकते हैं। दोनों नेताओं ने शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता में हिस्‍सा लिया और 12 भारतीय और 19 इतालवी बिजनेस लीडर्स के साथ भी आर्थिक व निवेश सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। 

एक दशक बाद इटली के पीएम का भारत दौरा
पीएम मोदी से मुलाकात के पहले जेंटिलोनी ने अपनी यात्रा को दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए एक अवसर बताया। इतालवी प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। जेंटिलोनी की यात्रा एक दशक से भी ज्यादा समय में किसी इतालवी प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है। इटली यूरोपीय संघ में भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दोनों देशों के बीच 2016-17 में 8.79 अरब डालर का कारोबार हुआ। भारत से इटली का निर्यात 4.90 अरब डालर रहा जबकि उसका आयात 3.89 अरब डालर रहा। वित्त वर्ष 2017..18 के पहले चार महीने में दोनों देशों का व्यापार 3.22 अरब डालर तक पहुंच गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!