Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 05:39 PM
जिंदगी में कुछ अलग करने की ख्वाहिश ताे सभी रखते हैं, लेकिन एेसे गिने-चुने लाेग ही हाेते हैं
नई दिल्लीः जिंदगी में कुछ अलग करने की ख्वाहिश ताे सभी रखते हैं, लेकिन एेसे गिने-चुने लाेग ही हाेते हैं, जाे अपने सपनाें काे उड़ान दे पाते हैं। लेकिन मुंबई के इस कपल ने अपने सपनाें काे एेसी उड़ान दी कि अाज पूरी दुनिया में उनके चर्चे हैं। 74 साल के बद्री बलदावा अपनी 63 साल की पत्नी पुष्पा के साथ मुंबई से लंदन खुद ड्राईव करके पहुंचे हैं। इस दाैरान उन्होंने 19 देशों से गुज़र कर लगभग 22,200 किलोमीटर का सफ़र तय किया है। इस सफ़र में उनके साथ उनकी 10 साल की पोती भी थी।
'तैयारी में लगा पूरा 1 साल'
बद्री पूरी तैयारी के साथ इस ट्रिप पर निकले थे। यह पहले से ही तय था कि किस रूट से जाना है और कहां-कहां घूमना है। इसमें उनकी सहायता दिल्ली में रहने वाले उनके कुछ दोस्तों ने की और पूरी प्लानिंग में करीब एक साल का समय लगा। उनके सफर की शुरुआत इसी साल 23 मार्च को BMW X5 के साथ इंफाल से हुई और म्यांमार के रास्ते चीन, थाईलैंड, रूस होते हुए लंदन पहुंचे। बद्री एक स्टील एक्सपोर्टर और चार्टड अकाउंटेंट हैं। वह इस तरह की यात्राओं के शौक़ीन हैं। लगभग तीन दशक पहले भी उन्हाेंने मुंबई से बद्रीनाथ तक गाड़ी से पहुंचकर सभी काे हैरान कर दिया था।