पाक में भारतीय राजनयिकों का शोषण, जानबूझ कर किया जा रहा परेशान

Edited By Tanuja,Updated: 22 Dec, 2018 02:33 PM

indian diplomats facing  tremendous harassment  in pakistan

आतंकवाद की पनाहगाह बना पाकिस्तान भारत विरोधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाले पाक ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है...

पेशावरः आतंकवाद की पनाहगाह बना पाकिस्तान भारत विरोधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाले पाक ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों के शोषण और उन्हें परेशान करने का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाईकमिशन के कई अधिकारियों को नया गैस कनेक्शन लेने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। कुछ राजनयिकों के इंटरनेट कनेक्शन को भी बाधित किया जा रहा है। साथ ही भारतीय राजनयिकों से जो गेस्ट मिलने आते हैं उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां उन्हें परेशान करने के इरादे से सवाल पूछ रही हैं। दिसंबर महीने के शुरुआत में एक अधिकारी के घर में अज्ञात शख्स के भी घुसने की घटना सामने आई थी।
 

इसके अलावा यह भी बात सामने आई है कि भारतीय राजनयिकों की यहां लगातार जासूसी की जा रही है।उनका हर जगह और पल-पल पीछा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के सामने यह मामला उठाया है। बता दें कि पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों के शोषण और उन्हें परेशान करने की यह पहली घटना नहीं है। इसी साल मार्च में आपराधिक तत्वों की ओर से भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का पीछा करने की बात सामने आई थी।भारत ने तब भी पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया था और उनसे इस पर अपना विरोध दर्ज कराया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!