हनीमून के लिए श्रीलंका आई भारतवंशी महिला की होटल में मौत

Edited By Tanuja,Updated: 12 May, 2019 04:03 PM

indo british woman usheila patel dies on honeymoon in sri lanka

श्रीलंका हनीमून के लिए आए ब्रिटेन के भारतीय मूल के एक कपल के साथ जो कुछ हुआ वो शायद उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा..

कोलंबो/लंदनः श्रीलंका हनीमून के लिए आए ब्रिटेन के भारतीय मूल के एक कपल के साथ जो कुछ हुआ वो शायद उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। उसकी पत्नी की यहां के होटल में एक रहस्यमयी बीमारी से मौत हो गई। अब श्रीलंकाई प्रशासन खिलन चंदारिया को यहां से तब तक जाने की इजाजत नहीं दे रहा है, जब तक उनकी पत्नी उशिला पटेल (31) की मौत की जांच पूरी नहीं हो जाती। 33 साल के चंदारिया उत्तर-पश्चिमी लंदन में एक फोन की दुकान के मालिक हैं।
PunjabKesari
हालांकि चंदारिया को न तो पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न ही उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन उन्हें उनके ब्रिटेन स्थित घर जाने की इजाजत भी नहीं मिली है। चंदारिया ने श्रीलंका में ब्रिटेन की मीडिया से कहा, "मैं उनके (उशिला पटेल) बिना यहां से नहीं जा सकता। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है। कुछ भी कर पाना कठिन है।" दंपति की शादी 19 अप्रैल को लंदन में हुई थी। जिसके बाद ये लोग हनीमून के लिए श्रीलंका आए।
PunjabKesari
यहां वह एक पांच सितारा बीच रिसॉर्ट में ठहरे थे। इसके बाद यहां से ये लोग मालदीव जाने वाले थे। लेकिन यहां हटोल का खाना और ड्रिंक पीने के बाद दोनों पति-पत्नी बीमार हो गए।दोनों को बेचैनी और खून की उल्टी हुई। जब इन्होंने मदद के लिए फोन किया तो इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिर चंदारिया तो बच गए लेकिन उनकी पत्नी की 25 अप्रैल को अस्पताल में मौत हो गई। चंदारिया का कहना है, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि पटेल की मौत डिहाइड्रेशन यानी उल्टी से हुई है।"
PunjabKesari
वहीं मामले पर होटल का कहना है कि वह अपने खाने की सुरक्षा को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं। हालांकि जब चंदारिया को शुरुआत में श्रीलंका से जाने को कहा गया तो उन्होंने अपनी पत्नी के शव के बिना जाने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब वो तब तक नहीं जा सकते जब तक मौत से संबंधित सारी रिपोर्ट नहीं आ जातीं। इस मामले पर विदेश कार्यालय के प्रवक्ता का कहना है, "हम श्रीलंका में ब्रिटिश व्यक्ति का सहयोग कर रहे हैं। हम श्रीलंका के अधिकारियों के संपर्क में हैं।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!