Daily life में शामिल करें ये काम, पापों से होंगे मुक्त और सदा खुश रहेंगे आप

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Aug, 2019 07:46 AM

inspirational quotes about daily life

हमारे धार्मिक ग्रंथों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपने जीवन में अपनाने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे ही महाभारत में जब युधिष्ठिर श्री कृष्ण से पूछते हैं कि भगवान कौन-कौन से काम ऐसे हैं,

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

हमारे धार्मिक ग्रंथों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपने जीवन में अपनाने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे ही महाभारत में जब युधिष्ठिर श्री कृष्ण से पूछते हैं कि भगवान कौन-कौन से काम ऐसे हैं, जिन्हें प्रतिदिन करना चाहिए, जिन कार्यों को करने से हमें सुकून मिलता है, इस बात का जवाब देते हुए श्री कृष्ण ने बताया कि मनुष्य को अपने जीवन में चार कार्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। इससे अनजाने में किए गए सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और मानव खुश रहता है। 

PunjabKesari Inspirational quotes about Daily life

महाभारत के अनुसार सफलता के लिए हर दिन करने चाहिएं ये चार काम 
दान देना 

हिन्दू धर्म में दान का बहुत ज्यादा महत्व है। दान करने की परम्परा हम अपने पूर्वजों से सीखते चले आ रहे हैं। मनुष्य को नियमित रूप से जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। इसके साथ ही दान करते समय कभी भी दिखावा नहीं करना चाहिए, जो व्यक्ति इन सब बातों को ध्यान में रख कर दान करता है, उसके अनजाने में किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।

PunjabKesari Inspirational quotes about Daily life

मन को वश में रखना 
कहते हैं व्यक्ति अपने मन को सुधारने और बिगाडऩे का जिम्मेदार खुद ही होता है। मनुष्य का मन चंचल होता है। वह कब किधर भटकता है, उसे भी नहीं पता होता है। ऐसे में हमें अपने मन को वश में रखना चाहिए। जिस व्यक्ति का मन वश में नहीं होता है, वह अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए किसी भी गलत रास्ते पर चल सकता है।

PunjabKesari Inspirational quotes about Daily life

हमेशा सच बोलना 
जो व्यक्ति सच्चाई की राह पर चलता है, उसके रास्ते में बहुत सी परेशानियां आती हैं, लेकिन उसे एक दिन सफलता जरूर मिलती है। जीवन जीने के लिए हमेशा सच्चाई के रास्ते का चुनाव करना चाहिए। भले ही यह कठिन होता है लेकिन ऐसे व्यक्ति को हर जगह सफलता मिलती है।

PunjabKesari Inspirational quotes about Daily life

तपस्या करना 
हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि बिना तपस्या के मनुष्य सफल नहीं बनता है। हमें हर रोज भगवान का ध्यान रखना चाहिए। अपनी गलती के लिए क्षमा मांगते हुए अच्छे कार्य के लिए तपस्या करनी चाहिए। तप से मनुष्य सफल प्राणी बनता है। तप करने से कठिन रास्ता आसान बन जाता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!