मोदी ने भ्रष्टाचारी मुक्त कांग्रेस बनाई: जयराम रमेश ने नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने पर किया कटाक्ष

Edited By Pardeep,Updated: 25 Mar, 2024 02:00 AM

jairam ramesh takes a dig at naveen jindal joining bjp

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उद्योगपति नवीन जिंदल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर रविवार को केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है' तो यही होता है।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उद्योगपति नवीन जिंदल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर रविवार को केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है'' तो यही होता है। 

जिंदल के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है, तो यह तो होना ही था। पिछले दस वर्षों में पार्टी में शून्य योगदान देने के बाद यह कहना कि मैं इससे इस्तीफा दे रहा हूं, एक बड़ा मजाक है।'' 

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री कांग्रेस मुक्त भारत चाहते थे। इसके बजाय उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेसियों को अपनी शरण में लेने के लिए मजबूर करने के लिए ईडी और सीबीआई के साथ-साथ कई वॉशिंग मशीनें तैनात करके एक भ्रष्टाचारी मुक्त कांग्रेस बनाई है!'' 

जिंदल ने कांग्रेस सांसद के रूप में 2004-14 तक लोकसभा में कुरूक्षेत्र सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने से ठीक पहले ‘एक्स' पर कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को टैग करके पोस्ट किया, ‘‘मैंने 10 वर्षों तक कुरूक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।'' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!