VIDEO: भारी बर्फबारी के बीच सेना के जवानों ने खेला वॉलीबॉल, लोगों ने बताया 'प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत'

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Jan, 2022 02:27 PM

jammu kashmir snowfall army volleyball

पूरे उत्तर भारत समेत  हिमाचल और जम्मू कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। बता दें कि इस बार जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही हैं जिसके चलके प्रशासन ने हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की है। लेकिन सोशल मीडिया पर बर्फबारी के मंत्रमुग्ध करकने...

नेशनल डेस्क: पूरे उत्तर भारत समेत  हिमाचल और जम्मू कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। बता दें कि इस बार जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही हैं जिसके चलके प्रशासन ने हिमस्खलन की भी चेतावनी जारी की है। लेकिन सोशल मीडिया पर बर्फबारी के मंत्रमुग्ध करकने वाले कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें से एक वीडियो सेना के जवानों का भी सामने आया है। 
 

भारी बर्फबारी में ड्यूटी करने वाले सेना के जवानों का ठंड में वाॅलीबाॅल खेलने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कहा का है, इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है लेकिन वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे जवान भारी बर्फबारी में वॉलीबॉल खेल का मजा ले रहे हैं। जवानों के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर ने भी अलग-अलग रिएक्शन्स दिए हैं।

 

वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना के जवान भारी बर्फबारी और बर्फ के बीच वॉलीबॉल खेल का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया है कि मौदान में बर्फ जमा हुआ है और इस पर जवान कुदते हुए वॉलीबॉल के गेंद को फेंक रहे हैं। 19 सेकेंड के इस वीडियो में जवानों को एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए भी देखा गया है। 
 

 

सोशल मीडिया पर जहां लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे  है वहीं  एक यूजर ने वीडियो को देखकर इसे 'सर्वश्रेष्ठ 'शीतकालीन खेल' बताया है। वहीं एक दूसरे यूजर ने जवानों को सलामी दी और इसे 'प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत' बताया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!