Edited By Tanuja,Updated: 24 Feb, 2019 11:13 AM
पुलवामा हमले को लेकर एक ट्वीट के बाद ब्रिटेनके विदेश सचिव जेरेमी हंट की उन्हीं के देश के सांसद जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल जेरेमी ने अपने ट्वीट में जम्मू-...
लंदन: पुलवामा हमले को लेकर एक ट्वीट के बाद ब्रिटेनके विदेश सचिव जेरेमी हंट की उन्हीं के देश के सांसद जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल जेरेमी ने अपने ट्वीट में जम्मू-कश्मीर को भारत प्रशासित क्षेत्र लिख दिया था। इस कारण उनकी किरकिरी हो रही है।
2 सांसदों ने पत्र लिखकर जेरेमी हंट की निंदा की है। जेरेमी के ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए भारतीय मूल के सांसद विरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह से साफ है कि 1947 से ही जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। ऐसे में कश्मीर के भारत प्रशासित कश्मीर शब्द का उपयोग करना हम जैसे लोगों के लिए अपमानजनक है। ब्रिटिश विदेश सचिव जेरेमी हंट ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारत प्रशासित कश्मीर में हुआ आतंकी हमला संवेदनहीन और क्रूर कृत्य है। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम भारत के साथ खड़े हैं।
ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भी विदेश सचिव को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार आपने कश्मीर का जिक्र किया है उससे समस्या हो सकती है। क्योंकि भारत प्रशासित कश्मीर शब्द तथ्यात्मक रूप से गलत है। क्योंकि कश्मीर 1947 से ही भारत का अभिन्न अंग बना हुआ है। क्योंकि कश्मीर ने खुद ही भारत के साथ रहने का फैसला किया था।