Edited By Yaspal,Updated: 19 Jul, 2019 09:17 PM
जेसिका लाल मर्डर केस में सजा काट रहे मनु शर्मा और संतोष सिंह को बड़ा झटका लगा है। सजा समीक्षा बोर्ड ने मनु शर्मा और संतोष सिंह को छोड़ने की अपील खारिज कर दी है। इसके लिए दोनों ने आवेदन किया था
नेशनल डेस्कः जेसिका लाल मर्डर केस में सजा काट रहे मनु शर्मा और संतोष सिंह को बड़ा झटका लगा है। सजा समीक्षा बोर्ड ने मनु शर्मा और संतोष सिंह को छोड़ने की अपील खारिज कर दी है। इसके लिए दोनों ने आवेदन किया था।
सजा समीक्षा बोर्ड ने तिहाड़ जेल में बंद कैदी मनु शर्मा और संतोष सिंह को छोड़ने की अपील खारिज कर दी है। मनु शर्मा ने 1999 में मॉडल जेसिका लाल की हत्या की थी, जबकि आरोपी संतोष सिंह ने 1996 में प्रियदर्शनी मट्टू से दुष्कर्म और हत्याकांड को अंजाम दिया था।
दोनों दोषी जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। दोनों दोषियों ने अदालत से उन्हें समय से पूर्व जेल से छोड़े जाने की अपील की थी। इसके पीछे उन्होंने अच्छा आचरण वजह बताया था। उसी मामले में सजा समीक्षा बोर्ड ने मनु शर्मा और संतोष सिंह को छोड़ने की अपील खारिज कर दी है। पिछले साल अक्टूबर महीने में भी इन दोनों आरोपियों की याचिका इसी तरह से खारिज कर दी गई थी।