विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का जितेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाला

Edited By Hitesh,Updated: 08 Jul, 2021 02:19 PM

jitendra singh took charge of the ministry of science and technology

जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाला। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को किए गए बड़े फेरबदल एवं विस्तार में उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा...

नेशनल डेस्क: जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाला। केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार को किए गए बड़े फेरबदल एवं विस्तार में उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार भी वह आज ही संभालेंगे। दोनों ही मंत्रालय सिंह के लिए नए नहीं है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार में उन्होंने थोड़े समय के लिए दोनों की मंत्रालय संभाले थे। सिंह प्रधानमंत्री कार्यालय में परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग के संवेदनशील विभाग का प्रभार भी संभालते हैं। वह राज्य मंत्री हैं। वह कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री भी हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!