आपको भावुक कर देगा मां की ममता का यह वीडियो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 07:13 PM

सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले गुरुवार को कर्नाटक के हावेरी जिले की सड़कों पर लोगों ने एक ऐसा भावुक करने वाला दृश्य देखा जिसमें एक गाय अपने दो महीने के घायल बछड़े को उठाकर ले जा रही गाड़ी के पीछे-पीछे भाग हुई दिखाई दे रही है।

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले कर्नाटक के हावेरी जिले की सड़कों में ऐसा दृश्य दिखा जिसे देख लोग भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक गाय अपने दो महीने के घायल बछड़े को उठाकर ले जा रही गाड़ी के पीछे-पीछे भागती हुई दिखाई दे रही है। 

जानकारी मुताबिक एक गाय के दो महीने का बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया था और इंफेक्शन के चलते वह बेहोश हो गया था। स्थानीय निवासियों ने पशु चिकित्सालय में इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कर्मचारियों ने बछड़े को गाड़ी में लिटाया और अस्पताल ले जाने लगे। तभी गाय भी गाड़ी के पीछे दौडऩे लगी और अस्पताल तक उसका  पीछा किया।

प्रमुख पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बछड़े को जब यहां लाया गया था तो उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी लेकिन अब उसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इन दो दिन के दौरान बछड़े की मां लगातार अस्पताल में भर्ती अपने बछड़े के पास बैठी रही।यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयरल हो रहा है। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!