Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jun, 2021 01:31 PM
कर्नाटक के हुबली में सोमवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां लैंडिंग के दौरान इंडिगो के विमान का टायर फट गया। हालांकि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार...
नेशनल डेस्क: कर्नाटक के हुबली में सोमवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां लैंडिंग के दौरान इंडिगो के विमान का टायर फट गया। हालांकि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7979 केरल के कन्नूर से कर्नाटक के हुबली आई थी।
हुबली में लैंडिंग के दौरान विमान का टायर अचानक फट गया लेकिन पायलट ने बड़ी सूझबूझ से स्थिति को काबू कर लिया और किसी को भी चोट नहीं आई। एयरलाइन ने मंगलवार को इस हादसे की जानकारी प्रेस रिलीज जारी करके दी है। वहीं विमान की जांच हो रही हैं कि इसमें पहले से खराबी थी या फिर लैंडिंग के समय कुछ हुआ।