कटड़ा: 2018 में भी नहीं बड़ी मजदूरों की मजदूरी

Edited By shukdev,Updated: 31 Dec, 2018 06:55 PM

katra not too big wages in 2018

अमित: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी वर्ष 2018 में भी बढ़ती नजर नहीं आ रही है। क्योंकि प्रशासन ने वर्ष 2018 के अंतिम दिन तक भी यात्रा मार्ग पर मजदूरी करने वाले मजदूरों की सेलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जिसके चलते यह...

कटड़ा,( अमित): वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी वर्ष 2018 में भी बढ़ती नजर नहीं आ रही है। क्योंकि प्रशासन ने वर्ष 2018 के अंतिम दिन तक भी यात्रा मार्ग पर मजदूरी करने वाले मजदूरों की सेलरी में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जिसके चलते यह मजदूर पिछले 6 सालों से एक ही दाम पर मजदूरी करने पर मजबूर है। अब देखना यह है कि क्या नववर्ष पर प्रशासन इन मजदूरों की सेलरी को बढ़ाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस मामले को पंजाब केसरी द्वारा पिछले दिनों भी उठाया गया था, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इस संबंध में मजदूर नेताओं के साथ बैठक भी की थी। जिसके बाद मजदूरों में मजदूरी की बढ़ोत्तरी की उम्मीद भी जागी थी, कि जल्द ही मजदूरों को मिलने वाली सेलरी में प्रशासन द्वारा इजाफा किया जाएगा,लेकिन साल खत्म होने के बावजूद भी मजदूरों की सेलरी में कोई इजाफा होता नजर नही आ रहा है। जिससे यात्रा मार्ग पर कार्य करने वाले मजदूर परेशान नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर करीब 10,000 मजदूर काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। ये मजदूर गर्मी ,सर्दी , बर्फबारी सहित बारिश के मौसम में भी काम करने के साथ साथ श्रद्धालुओं को भवन तक पहुचने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। प्रशासन द्वारा इन मजदूरों की सेलरी को पिछले 6 सालों से नहीं बढ़ाया गया है। हालात इस कदर हैं कि कई मजदूर सेलरी ना बढ़ने व पुराने रेट मिलने के कारण मजबूर हैं। इस संबंध में बात करते हुए एक मजदूर ने बताया कि बह पिछले 6 सालों से एक ही रेट पर कार्य कर रहे हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासन को पूरी जानकारी है पर कोई भी अधिकारी उनके रेट में बढ़ोतरी हेतु आगे नहीं आ रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!