Edited By Anil dev,Updated: 01 Aug, 2018 05:08 PM
किकी डांस ने इनदिनों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। लोग इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कई टीवी सेलेब्स के बाद अब एक आंटी किकी डांस करती हुई दिखाई दे रही है।
नई दिल्ली: किकी डांस ने इनदिनों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। लोग इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कई टीवी सेलेब्स के बाद अब एक आंटी किकी डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में आंटी को डांस मूव्स के दौरान बाकी राहगिरों को भी पेरशानी में डालती देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह वीडियो कहां का है।
क्या है यह किकी डांस
दरअसल, किकी डांस चैलेंज के तहत लोग ड्राइविंग सीट छोड़कर चलती कार से उतारकर नाचना शुरू कर देते हैं। नाचते हुए फिर अपनी सीट पर बैठ जाते हैं। इस दौरान कार में बैठा हुआ दूसरा साथी वीडियो बनाता है। ऐसे वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी पंसद कर रहे हैं।