Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Apr, 2019 12:45 PM
बीती रात को गांव नन्न में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई जबकि एक अन्य मवेशी झुलस गया।
कठुआ : बीती रात को गांव नन्न में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई जबकि एक अन्य मवेशी झुलस गया। आसमानी बिजली गिरने से झोंपड़ी के अलावा झोंपड़ी के भीतर रखा अनाज आदि भी राख हो गया। स्थानीय सरपंच दीपक सिंह ने कहा कि उन्हें सुबह इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय श्रेष्ठा देवी द्वारा बनाए गए मवेशियों के लिए झोंपड़ी के अलावा भीतर का सामान राख हुआ है। एक मवेशी आसमानी बिजली गिरने से मर गया है जबकि एक अन्य मवेशी झुलस गया। उन्होंने प्रशासन से इस महिला की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।