Edited By Pardeep,Updated: 20 Feb, 2019 02:55 AM
हिंदी के प्रख्यात आलोचक और साहित्यकार नामवर सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। वो 93 वर्ष के थे। वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि नामवर सिंह के परिवार वालों से उनकी बात हुई और उन्होंने ये ..
नई दिल्लीः हिंदी के प्रख्यात आलोचक और साहित्यकार नामवर सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। वो 93 वर्ष के थे। वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि नामवर सिंह के परिवार वालों से उनकी बात हुई और उन्होंने ये जानकारी उनको दी है।
ओम थानवी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब 11ः50 पर उनका देहान्त हो गया। वो दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। जनवरी के महीने में अचानक वो अपने रूम में गिर गए थे तब उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उन्हें भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। लेकिन वो खतरे से बाहर हो गए थे और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार भी हो रहा था। नामवर सिंह के परिवार के अनुसार दिल्ली के लोधी रोड स्थित शमशान घाट में बुधवार को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।