Edited By Tanuja,Updated: 02 Oct, 2018 02:52 PM
अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती चीन में भी मनाई गई। इस मौके पर बीजिंग के चाओयांग पार्क में गांधी के लोकप्रिय सूत्र वाक्य गूंजे और भजन गाए गए। स्थानीय भारतीय दूतावास से आई एक सांस्कृतिक टीम ने गांधी के ...
बीजिंगः अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती चीन में भी मनाई गई। इस मौके पर बीजिंग के चाओयांग पार्क में गांधी के लोकप्रिय सूत्र वाक्य गूंजे और भजन गाए गए। स्थानीय भारतीय दूतावास से आई एक सांस्कृतिक टीम ने गांधी के सबसे लोकप्रिय भजन गाए और चीन के स्कूली बच्चों ने उनके लोकप्रिय कथन सुनाए।
चीन के प्रसिद्ध शिल्पकार युआन शिकुन द्वारा बनाई गई गांधी की प्रतिमा 2005 में चाओयांग पार्क में स्थापित की गई थी। गांधी के अलावा युआन ने रवींद्रनाथ टैगोर की आवक्ष प्रतिमा भी बनाई थी, जिसे पार्क से सटे संग्रहालय में रखा गया है।
भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी एक्विनो विमल ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलवार को आयोजित समारोह में कई भारतीय राजनयिकों ने भी हिस्सा लिया।