Edited By Parminder Kaur,Updated: 19 Feb, 2024 12:34 PM
महिंद्रा थार पर वेटिंग पीरियड कम हो गया है। पहले इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए 15-16 महीने इंतजार करना पड़ रहा था, जो अब घटकर औसतन 12 महीने (52 सप्ताह) रह गया है। यानी इस साल फरवरी में थार बुक करने पर आप इसे 2025 की शुरुआत में घर ला सकते हैं।
ऑटो डेस्क. महिंद्रा थार पर वेटिंग पीरियड कम हो गया है। पहले इस गाड़ी की डिलीवरी के लिए 15-16 महीने इंतजार करना पड़ रहा था, जो अब घटकर औसतन 12 महीने (52 सप्ताह) रह गया है। यानी इस साल फरवरी में थार बुक करने पर आप इसे 2025 की शुरुआत में घर ला सकते हैं।
3 साल बाद भी कम नहीं हुई बिक्री
लॉन्च के 3 साल बाद भी भारत में महिंद्रा थार का लोगों में क्रेज कम नहीं हुआ है। 3-डोर SUV की 2024 के पहले महीने में 6,059 गाड़ियां बिकी हैं। इसके RWD वेरिएंट की सबसे ज्यादा मांग है। इसकी वर्तमान में 71,000 बुकिंग डिलीवर करनी बाकी है। इस गाड़ी को हर महीने करीब 7,000 बुकिंग मिलती है।
पावरट्रेन
महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प में आती है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 11.25 लाख रुपये है। कंपनी अब महिंद्रा थार का 5-डोर माॅडल लाने की तैयारी कर रही है, जिसके इस साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। 5-डोर थार की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास होगी।