उत्सवों के बाद भी सार्वजनिक स्थलों और प्राकृतिक संसाधनों की स्वच्छता बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है : रेखा गुप्ता

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 05:47 PM

maintaining cleanliness in public spaces is our responsibility rekha gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सफलता केवल भव्य उत्सव तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके बाद सार्वजनिक स्थलों और प्राकृतिक संसाधनों की स्वच्छता बनाये रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की सफलता केवल भव्य उत्सव तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनके बाद सार्वजनिक स्थलों और प्राकृतिक संसाधनों की स्वच्छता बनाये रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुरुवार को शालीमार बाग स्थित मुनक नहर घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। छठ महापर्व के भव्य आयोजन के बाद पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में उन्होंने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में अभिनेता जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री ईशा गुप्ता, गायक स्टेबिन बेन और बिस्मिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में इस वर्ष छठ महापर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी के 1,400 से अधिक घाटों पर श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुनक नहर के किनारे विकसित लगभग 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि चार दिन पहले मुनक नहर के किनारे लाखों श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व पूरी आस्था के साथ मनाया था। वह दिन आस्था का था और आज का दिन अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा स्वच्छता का संकल्प लेने का है। उन्होंने कहा कि जल निकायों, नदियों, नहरों और उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।

अभिनेता जैकी श्रॉफ सहित प्रतिष्ठित हस्तियों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि जब लोग स्वयं श्रमदान करते हैं और सफाई में योगदान देते हैं, तो उनके भीतर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत होता है।

उन्होंने स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान बनाने के बजाय इसे जीवनशैली का स्थायी हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही सार्वजनिक स्थलों और प्राकृतिक संसाधनों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!