नगरोटा आतंकी हमले में हो रहे हैं बड़े खुलासे, इस जगह से सवार हुये आतंकी

Edited By Updated: 21 Nov, 2020 12:13 PM

major revelations are being done in nagrota terror attack

नगरोटा बन टोल प्लाजा पर वीरवार को हुये आतंकवादी हमले में हर दिन नये राज सामने आ रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी एक ट्रक में असला लेकर कश्मीर जा रहे थे।

जम्मूः नगरोटा बन टोल प्लाजा पर वीरवार को हुये आतंकवादी हमले में हर दिन नये राज सामने आ रहे हैं। जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी एक ट्रक में असला लेकर कश्मीर जा रहे थे। इनको लेकर आ रहे टरक का रिकार्ड लखनपुर टोल पर नहीं मिला है। अब ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि आखिर आतंकी ट्रक में कहां से सवार हुये। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जैश के चारों आतंकी सांबा सेक्टर से ही असला लेकर गाड़ी में सवार हुये हैं।

PunjabKesari

ट्रक ने सरोर टोल प्लाजा पर टैक्स दिया। इससे पहले उसका कोई रिकार्ड लखनपुर में नहीं मिला। कठुआ में लगाए गए नाकों पर भी गाड़ी का कोई रिकार्ड नहीं मिला। जांच एजेंसियों को पूरा यकीन है कि आतंकी सांबा सेक्टर से ही आए।

PunjabKesari

आतंकी रच रहे थे बड़ी साजिश
जंच एजेसियों की मानें तो आतंकी काफी दिनों से प्लानिंग कर रहे थे। जिस गाड़ी में आतंकी सवार हुये हैं वो सांबा में किसी अज्ञात जगह पर रूका हुआ था। ट्रक में चावल थे। आतंकियों ने चावल की बोरियों के बीच में खुद को और असले को छिपाने की जगह बना ली। यह असला कश्मीर लेकर जाया जा रहा था पर सुरक्षा एजेसियों को भनक लग गई थी और नगरोटा टोल पर ही आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!