Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 Sep, 2026 07:21 PM

दिल्ली में बच्चों को भीख मांगने से मुक्त कराने के अभियान को और तेज किया जाएगा। Child Begging Free Delhi अभियान में NGOs, CSOs और RWAs की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर स्कूलों में POCSO और HPV...
नेशनल डेस्क : दिल्ली में बच्चों को भीख मांगने से मुक्त कराने के अभियान को और तेज किया जाएगा। Child Begging Free Delhi अभियान में NGOs, CSOs और RWAs की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर स्कूलों में POCSO और HPV Awareness पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अभियान के तहत स्कूल स्टाफ, वाहन चालकों और सहायक कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों, Palna Centres और Child Care Institutions (CCIs) की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।
वहीं, CCIs से बाहर आने वाले बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और After Care सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जरूरी अवसर उपलब्ध कराना है।
बैठक में कहा गया कि दिल्ली के हर बच्चे को सुरक्षित माहौल, सम्मान और आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी और प्राथमिकता है। बैठक में दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ओम प्रकाश व्यास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।