LUX COZI पहना था युवक ने इसलिए PAK पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Aug, 2019 04:33 PM

man wearing lux cozi who arrested in pakistan

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार करने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है।

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार करने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि जासूस की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है, जिसे डेरा गाजी खान (डीजी खान) जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस गिरफ्तारी पर एक दिलचस्प मोड़ आया है।

PunjabKesari

दरअसल पाकिस्तानी पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है, उसने LUX COZI की बनियान पहनी थी और उस पर लिखा था मेड इन इंडिया। पाकिस्तान ने सबूत के तौर पर LUX COZI के उस स्टीकर की फोटो भी जारी की है। बनियान के आधार पर ही पाकिस्तान युवक को भारत की जासूस बता रहा है। पाकिस्तान द्वारा इस फोटो को शेयर करने पर सोशल मीडिया पर लोग इसका खूब मजाक बना रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि गरीब इंसान ने LUX COZI की बनियान पहनी थी, क्या इसलिए उसे टारगेट किया गया है।

PunjabKesari

वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि अब पाकिस्तान इसी सबूत को ICJ के सामने पेश करेगी और कहेगी कि यह भारतीय है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया भी पुलिस का साथ दे रही है और उस युवक को भारतीय जासूस बता रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ऐसा झूठ बोल रही है। इससे पहले भी कई मजबूर लोगों को वहां प्रताड़ित किया जाता रहा है। पाकिस्तानी पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डीजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की जांच के लिए एक गुप्त स्थान पर भेज दिया गया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!