#MeToo पर मेनका गांधी सख्त, महिला सुरक्षा को लेकर राजनीतिक दलों को दिए निर्देश

Edited By vasudha,Updated: 18 Oct, 2018 04:28 PM

maneka gandhi stick on metoo

देश में चल रहे ‘मी टू’ अभियान को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सख्त रूख अपनाया हुआ है। उन्होंने वीरवार को सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों को   यौन उत्पीडऩ के मामलों को देखने के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन करने...

नेशनल डेस्क: देश में चल रहे ‘मी टू’ अभियान को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सख्त रूख अपनाया हुआ है। उन्होंने वीरवार को सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों को   यौन उत्पीडऩ के मामलों को देखने के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन करने को कहा।     


मेनका ने ट्वीट कर कहा कि मैंने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के अध्यक्षों/प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे अपने यहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन करें क्योंकि कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ विरोधी कानून के तहत यह अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह तथ्य परक बात है कि राजनीतिक पार्टियां अपने कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देती हैं जिनमें महिलाएं भी होती हैं। 


केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम महिलाओं के लिए कामकाज का सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करें। हाल ही में ‘मी टू’ अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित कई महिलाओं ने अपने साथ यौन उत्पीडऩ की घटनाओं को साझा किया। इसी अभियान के तहत कई फिल्मी हस्तियों और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ भी आरोप लगे। अकबर ने कल विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।     
 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!