कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव में मनीष तिवारी भी ठोकेंगे ताल, थरूर-गहलोत को दे सकते हैं टक्कर

Edited By rajesh kumar,Updated: 22 Sep, 2022 02:57 PM

manish tewari will also beat in the election for the post of congress president

कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। आगामी 24 से 30 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लिस्ट में नाम जुड़ने शुरू हो गए हैं।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। आगामी 24 से 30 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लिस्ट में नाम जुड़ने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ और केरल के सांसद शशि थरूर और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बाद अब मनीष तिवारी पार्टी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं। 

पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी रविवार को दिल्ली जाएंगे। इसके बाद वह इस संबंध में अपने समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे और चुनाव लड़ने संबंधी फैसला लेंगे।मनीष तिवारी 5 साल तक एनएसयूआई कांग्रेस के और 2 साल तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। फिलहाल मनीष अभी चंडीगढ़ में हैं और वहां अपने समर्थकों से चर्चा कर रहे हैं। मनीष तिवारी कांग्रेस के आंतरिक विरोधी दल G-23 के सदस्य भी रहे हैं। मनीष तिवारी पार्टी से हटकर कई बार अपनी अलग राय भी रख चुके हैं। 

17 अक्टूबर को चुनाव, 19 अक्टूबर को मतगणना
कांग्रेस ने नये अध्यक्ष के चुनाव के के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। 24 से 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से अपराहन 3 तक किसी भी दिन नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच का काम 1 अक्टूबर को होगा और जिन उम्मीदवारों के नाम सही पाए जाएंगे उसी दिन शाम तक उनकी सूची भी जारी कर दी जाएगी। 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव प्रभारी ने बताया कि 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और फिर 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक सभी प्रदेश मुख्यालयों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी और मतों की गणना का काम पूरा होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!