जनता को अपने वादों का हिसाब दे मोदी सरकार: मनमोहन सिंह

Edited By vasudha,Updated: 29 Apr, 2018 02:25 PM

manmohan singh attack on modi government

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ​रविवार को कांग्रेस की ‘जन आक्रोश’ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने मोदी सरकार पर वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश...

नेशनल डेस्क: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ​रविवार को कांग्रेस की ‘जन आक्रोश’ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने मोदी सरकार पर वादों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा। पूर्व पीएम ने कहा कि चार साल पहले सरकार ने जो जनता से वादे किए थे अब उनका हिसाब देने का समय आ गया है। 
PunjabKesari
राहुल गांधी के नेतृत्व में आएगा बदलाव 
मनमोहन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महंगाई बहुत बढ़ गई है। नौजवान नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं। दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। इस पर मोदी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कच्चे तेल की कीमत घट गई लेकिन पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा और इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खड़ा होना होगा। पूर्व पीएम ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग हजारों करोड़ लेकर भाग गए। इससे बैंक कमजोर हो गए हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है।
 PunjabKesari

मोदी सरकार ने देश को पहुंचाया नुकसान: गहलोत
वहीं इससे पहले कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि चार साल में सरकार ने देश को जिस तरह से नुकसान पहुंचाया है, उससे सभी दुखी हैं। महिलाएं, नौजवान, किसान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली से यह संकल्प लेकर जाना है कि हमे राहुल गांधी के सन्देश को घर घर तक पहुंचाना है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में समाज का तानाबाना छिन्न-भिन्न हो गया है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। इस माहौल को बदलना होगा। यह बदलाव राहुल गांधी के नेतृत्व में ही हो सकता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!